एक नई पहल

हैलो दोस्तों,
हमारा ये ब्लॉग हमारे यूट्यूब चैनल FunFit का प्रतिरूप है |दोस्तों हमारा मकसद सिर्फ इतना है कि हम लोग आपको हेल्थ से सम्बंधित सारी जानकारी दे सके और आपको बता सके कि कैसे हम सभी लोग फिट रह सकते है वो भी अपनी मन पसंद का खाना खाते हुए |

दोस्तों आजकल की इस दुनिया में खाने के अनेक ऑप्शन्स है जैसे (बर्गर, पिज़्ज़ा, गोल गप्पे, आलू टिक्की, मोमो, फ्राइज, चौमिन, चिल्ली पोटैटो, इत्यादि… ) जो की हमारे सेहत के लिए हानिकारक होते है पर इसका ये मतलब नहीं है कि हमें ये सब चीजे नहीं खाना चाहिए और किसी नार्मल इंसान के लिए, बिना इन सब चीज़ों के खाये बगैर रह पाना, थोड़ा मुश्किल है |

अगर मैं कहूं कि हम लोग ये सब खाने के बावजूद फिट रह सकते है तो??

जी हाँ दोस्तों, अगर हम सही तरह से और एक निश्चित मात्रा में ये सब खाए तो हमें इन सब चीज़ों से नुकसान नहीं होंगे।  हमारे शरीर को ताकत के लिए खाने की जरूरत होती ही है और उसी तरह हमारे शरीर को फिट रहने के लिए और इसे मेन्टेन रहने के लिए एक्सरसाइज की जरूरत होती है | तो अगर हम खाना खाने के साथ साथ एक्सरसाइज भी करते रहे तो हमारा शरीर फिट रहेगा |

आइये जानते है कि जब हम खाना खाते है तो हमारे शरीर में क्या होते है :

1 . हमारा खाना सबसे पहले तो ग्लूकोस(Glucose) नामक एक पदार्थ में बदलता है |
2 . फिर उसके बाद ये ग्लूकोस (Glucose) हमें ताकत (Energy) देने के काम में आता है |

दोस्तों असली काम तो यहाँ होता है |
1 . अगर हमारा शरीर जरूरत से ज्यादा ताकत(Energy) बना रहा है और हम उसे इस्तेमाल नही  कर पा रहे
तो ये ही ताकत(Energy) हमारे शरीर में चर्बी(FAT) में बदल जाता है और हमें मोटा कर देता है |
2 . और अगर हमारा शरीर जरूरत से कम ताकत(Energy) बना रहा है तो बाकि ताकत(Energy) के लिए हमारा शरीर हमारे मांसपेशी(muscle) को तोड़ने लगता है, जिससे हम कमजोर और पतले हो जाते है |

दोस्तों हमें फिट रहने के लिए सिर्फ उतना ही खाना खाना चाहिये जितना कि हमें जरूरत हो, और अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक आहारों का सेवन करना चाहिए |

दोस्तों आपको हमारा ब्लॉग कैसा लगा ये हमें जरूर बताएं और किसी भी नई टॉपिक के बारे में जानने के लिए हमें कमेंट कर के जरूर बताएं |

बहुत बहुत  धन्यवाद |
स्वस्थ खाये, स्वस्थ रहें |

—————————————————————————————————————————————–

हमें हमारे यूट्यूब चैनल (Youtube) पर सपोर्ट करे  :

https://www.youtube.com/channel/UC582rKCv071t8HxJa9mDFcA

कृपया   Like, share, subscribe एक नई पहल करें |

—————————————————————————————————————————————–

हमारे फेसबुक (Facebook) पेज पर हमें सपोर्ट करें :

https://www.facebook.com/funfithindi

Leave a Reply

Website Powered by WordPress.com.

Up ↑

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free